Path Zindagi Ka / पाठ ज़िंदगी का (Poetry On Motivation)
Path Zindagi Ka / पाठ ज़िंदगी का (Poetry
On Motivation)
वो शाम यकीनन ही अनमोल थी
सीखा गयी जो पाठ अविस्मरणीय
बैठी हुई थी उपवन में कुछ निराश
जीवन में आयी मुश्किलों से हताश
पड़ी नज़र मेरी तेज पवन के झोंकों से
खुद को मुस्कुराते हुए संभाल फूलों पे
डटकर खड़े हुए विशालकाय तरुवर पे
पेड़ों
की डाल पे बैठे पंछियों के संघर्ष पे
दृश्य ये पढ़ा गया पाठ मुझे ज़िंदगी का
मुश्किल वक्त में, हिम्मत नहीं हारने का
बेज़ुबान थे शिक्षक मेरे, फिर भी थे महान
करती हूँ शुक्रिया इनका, मानती हूँ आभार
-दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें