Boondein Baarish Kii / बूंदें बारिश की (Poetry On Rain)
Image by Nicky ❤️🌿🐞🌿❤️ from Pixabay
Boondein Baarish Kii / बूंदें बारिश की (Poetry On Rain)
आई है ये लंबे इंतजार के बाद बूंदें बारिश की
कभी धीमी, कभी तेज बरसती हैं बूंदें बारिश की
फिर भी सबको लगती हैं प्यारी बूंदें बारिश की
हर चेहरे पर हैं लाती मुस्कान बूंदें बारिश की
हर शख्स का हैं अरमान बरसे बूँदें बारिश की
उनकी ज़िंदगी का है अहम हिस्सा बूंदें बारिश की
पशु, पक्षी, इंसा सभी को हैं भाती बूँदें बारिश की
तरुवर, हो या फुलवारी मुस्कुराते देख बूँदें बारिश की
धरा भी हो जाती सुगंधित पड़ते ही बूँदें बारिश की
भिगो रही हैं सुबह, और शाम बूंदें बारिश की
आई है ये लंबे इंतजार के बाद बूंदें बारिश की
-दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें