Dilchasp Zindagi / दिलचस्प ज़िंदगी (Poetry On Middle Class Family)
मिडिल क्लास फैमिली की ज़िंदगी होती है दिलचस्प
उसके कभी खट्टे-कभी मीठे पल लगते हैं दिलचस्प
क्या बनेगा आज खाने में, मुद्दा है बेहद ही दिलचस्प
सभी सुझाते भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजन दिलचस्प
लेकिन बनती केवल लौकी, तौरई, टिंडा, भिंडी दिलचस्प
मेहमानों के आने पे, शाही अंदाज में देते नाश्ता दिलचस्प
जाते ही उनके टूट पड़ते खुद, नज़ारा होता वो दिलचस्प
रंग-बिरंगी होती है ज़िंदगी इनकी, लगती है जो दिलचस्प
इनकी छोटी-छोटी बातों के बन जाते हैं किस्से बड़े दिलचस्प
ज़मीं से जुड़े होते हैं ये, इनके जीने का अंदाज होता दिलचस्प
आए किसी पे मुसीबत, मदद करने को उसकी रहते दिलचस्प
धन, या श्रम से करते मदद उसकी, नहीं तो करते बातें दिलचस्प
मिडिल क्लास फैमिली की ज़िंदगी होती है दिलचस्प
उसके कभी खट्टे-कभी मीठे पल लगते हैं दिलचस्प
-दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें