Main Khud Bhi Sochta Hun....../ मैं खुद भी सोचता हूँ......(Javed Akhtar poetry)

मैं ख़ुद भी सोचता हूँ ये क्या मेरा हाल है जिस का जवाब चाहिए वो क्या सवाल है  घर से चला तो दिल के सिवा पास कुछ न था क्या मुझ से खो गया है मुझे क्या मलाल है  आसूदगी से दल के सभी दाग़ धुल गए लेकिन वो कैसे जाए जो शीशे में बाल है  बे-दस्त-ओ-पा हूँ आज तो इल्ज़ाम किस को दूँ कल मैं ने ही बुना था ये मेरा ही जाल है  फिर कोई ख़्वाब देखूँ कोई आरज़ू करूँ अब ऐ दिल-ए-तबाह तिरा क्या ख़याल है


Main Khud Bhi Sochta Hun....../ मैं खुद भी सोचता हूँ......(Javed Akhtar poetry)



मैं ख़ुद भी सोचता हूँ ये क्या मेरा हाल है
जिस का जवाब चाहिए वो क्या सवाल है

घर से चला तो दिल के सिवा पास कुछ न था
क्या मुझ से खो गया है मुझे क्या मलाल है

आसूदगी से दल के सभी दाग़ धुल गए
लेकिन वो कैसे जाए जो शीशे में बाल है

बे-दस्त-ओ-पा हूँ आज तो इल्ज़ाम किस को दूँ
कल मैं ने ही बुना था ये मेरा ही जाल है

फिर कोई ख़्वाब देखूँ कोई आरज़ू करूँ
अब ऐ दिल-ए-तबाह तिरा क्या ख़याल है। 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट