Ye Jeevan Aasan Nahi / ये जीवन आसान नहीं (Poetry On Life )
Ye Jeevan Aasan Nahi / ये जीवन आसान नहीं (Poetry On Life )
दिल में थी ख्वाहिशें बेशुमार, कुछ मुकम्मल हुई, कुछ नहीं
जिन्दगी के सफर में, किसी ने आँसू दिये, किसी ने मुस्कान
जीवन की राह में कदमों में कहीं बिछे हैं कांटे, तो कहीं फूल
निगाहों को आता है नजर कहीं उजियारा, तो कही अन्धकार
विचित्र है जीवन का सफर हमारा, निश्चय ही है ये अनिश्चित-सा
किस पल क्या हो ज्ञात नहीं, इसको समझना आसान बात नहीं
लिखा है रब ने इसे ना जाने किस कलम से, नज़र आती नहीं
मंज़ूर किया है वो, जो लिखा है उसने, और कोई विकल्प नहीं
लड़ रहे हैं जीवन के हर मोड़ पे, यकीनन ये जीवन आसान नहीं
-दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें