Rishta Dosti Ka / रिश्ता दोस्ती का (Poetry On Friendship Day 2025)
Rishta Dosti Ka / रिश्ता दोस्ती का (Poetry On Friendship Day)
कुछ बातें दिल में छुपा लेने का मन करता है
दुनिया से जज़्बात छुपा लेने का मन करता है
खुशियाँ तो फिर भी बाँटने का मन करता है
आँसू तो सभी से छुपा लेने का मन करता है
बस एक ही शख्स से सब कहने का मन करता है
दोस्ती का रिश्ता जिससे निभाने का मन करता है
हर कदम पे उसी के साथ रहने का मन करता है
सुख हो या दुख सिर्फ उसे ही बताने का मन करता है
ना जाने क्यों हमेशा उससे ही मिलने का मन करता है
कैसा है ये रिश्ता दोस्ती का ताउम्र निभाने का मन करता
है
-दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें