Chandni Raat Mein/ चाँदनी रात में (Poetry On Moonlit Night)
Chandni Raat Mein/ चाँदनी रात में (Poetry On Moonlit Night)
चाँद को निहारना देता है सुकून चाँदनी रात
में
संग नज़र आते है सितारें बेशुमार चाँदनी रात
में
रहता है चहुँ ओर रोशनी से भरा मौन चाँदनी रात
में
लगता है बेहद ही खूबसूरत ये जहाँ चाँदनी रात
में
पड़ता है जब प्रकाश चाँद का धरा पे चाँदनी रात
में
चमकने लगती हैं बूँदें शबनम की चाँदनी रात
में
चाँद को निहारना देता है सुकून चाँदनी रात
में
संग नज़र आते है सितारें बेशुमार चाँदनी रात
में
होती है गुफ्तगू आशिकों की बेशुमार चाँदनी
रात में
कुछ प्यार भरी तो कुछ तकरार भरी चाँदनी रात
में
रहता है गवाह जिनका चाँद हर वक्त चाँदनी रात में
यकीनन बनती है यादें अविस्मरणीय चाँदनी रात में
चाँद को निहारना देता है सुकून चाँदनी रात
में
संग नज़र आते है सितारें बेशुमार चाँदनी रात
में
दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें