Khuda Ka Tohfa Hain Betiyan / खुदा का तोहफ़ा हैं बेटियाँ (Poetry On Daughter's Day 2024 )





Khuda Ka Tohfa Hain Betiyan / खुदा का तोहफ़ा हैं बेटियाँ (Poetry On Daughter's Day 2024 )

खुदा का दिया तोहफ़ा होती हैं बेटियाँ  

घर-आँगन का बढ़ता है इनसे मोल

 

हँसने से इनके आ जाती हैं खुशियाँ

अगर बहाए आँसू तो हो जाता रब नाराज

प्यार भरा है सबके लिए इनमे बेशुमार    

आँखों का तारा है, लगती सबको प्यारी ये

 

खुदा का दिया तोहफ़ा होती हैं बेटियाँ  

घर-आँगन का बढ़ता है इनसे मोल

 

एक नहीं दो परिवारों में बनाती संतुलन

मिला है इन्हे ईश्वर का उपहार अनमोल  

दुनिया है इनसे कायम जननी है ये इसकी

समझो इनकी अहमियत दुनिया है ये इनसे

 

खुदा का दिया तोहफ़ा होती हैं बेटियाँ  

घर-आँगन का बढ़ता है इनसे मोल

                                -दीपिका जैन

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट