Maun / मौन (Poetry On Silence)
Maun / मौन (Poetry On Silence)
वाक्यपटुता से सर्वश्रेष्ठ है मौन
शब्दहीन होकर भी सर्वश्रेष्ठ है मौन
निर्भर नही रहता शब्दावली पे मौन
फिर भी कहता सर्वोत्तम वचन ये मौन
कुछ ना कहकर भी कुछ कहता है मौन
बोलने वालों से उत्तम हैं वो रहते हैं जो मौन
वाक्यपटुता से सर्वश्रेष्ठ है मौन
शब्दहीन होकर भी सर्वश्रेष्ठ है मौन
रिश्तों की मर्यादा बनाए रखता है मौन
बिगड़ें हुए हालातों को संभाल लेता है मौन
चलाते हैं जो शब्दों के तीर उनसे जीत जाता है मौन
वाचाल व्यक्ति के लिए करारा जवाब है मौन
वाक्यपटुता से सर्वश्रेष्ठ है मौन
शब्दहीन होकर भी सर्वश्रेष्ठ है मौन
-दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें