Raahein Badalna hai aasaan / राहें बदलना है आसां (Poetry On Life)

 Raahein Badalna hai aasaan / राहें बदलना है आसां (Poetry On Life)     राहें बदलना हैं आसां, मुश्किलों से जूझना मुश्किल  फूलों पे चलना है आसां, काँटों से जुस्तजू मुश्किल     दिखाती है ज़िन्दगी हर रंग कभी सहज कभी मुश्किल  खुशियाँ में मुस्कुराना यक़ीनन हमारे लिए नहीं है मुश्किल  ग़मों में मुस्कुराना हर शख्स के लिए बेहद ही है मुश्किल  पर है यकीं दुखों के इस सागर में नहीं है तैरना मुश्किल     राहें बदलना हैं आसां, मुश्किलों से जूझना मुश्किल  फूलों पे चलना है आसां, काँटों से जुस्तजू मुश्किल     ग़र ले ठान तो जीवन के इस रूप से जूझना नहीं है मुश्किल  करे मुस्कुराकर सामना इसका तो मिलना मंज़िल नहीं है मुश्किल  बहते हुए ऑंसुओं को मुस्कराहट में करना तब्दील नहीं है मुश्किल  ग़र सोच लो तो ख़ुद की क़ाबलियत पे करना ऐतबार नहीं है मुश्किल     राहें बदलना हैं आसां, मुश्किलों से जूझना मुश्किल  फूलों पे चलना है आसां, काँटों से जुस्तजू मुश्किल     -दीपिका जैन


           Raahein Badalna hai aasaan / राहें बदलना है आसां (Poetry On Life) 


राहें बदलना हैं आसां, मुश्किलों से जूझना मुश्किल

फूलों पे चलना है आसां, काँटों से जुस्तजू मुश्किल

 

दिखाती है ज़िन्दगी हर रंग कभी सहज कभी मुश्किल

खुशियाँ में मुस्कुराना यक़ीनन हमारे लिए नहीं है मुश्किल

ग़मों में मुस्कुराना हर शख्स के लिए बेहद ही है मुश्किल

पर है यकीं दुखों के इस सागर में नहीं है तैरना मुश्किल

 

राहें बदलना हैं आसां, मुश्किलों से जूझना मुश्किल

फूलों पे चलना है आसां, काँटों से जुस्तजू मुश्किल

 

ग़र ले ठान तो जीवन के इस रूप से जूझना नहीं है मुश्किल

करे मुस्कुराकर सामना इसका तो मिलना मंज़िल नहीं है मुश्किल

बहते हुए ऑंसुओं को मुस्कराहट में करना तब्दील नहीं है मुश्किल

ग़र सोच लो तो ख़ुद की क़ाबलियत पे करना ऐतबार नहीं है मुश्किल

 

राहें बदलना हैं आसां, मुश्किलों से जूझना मुश्किल

फूलों पे चलना है आसां, काँटों से जुस्तजू मुश्किल

 

-दीपिका जैन


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट