Kathputliyan / कठपुतलियाँ (Poetry On Life)
Kathputliyan / कठपुतलियाँ (Poetry On Life)
कुछ सवाल आते हैं ज़ेहन में लेकिन मिलता
नही जवाब उनका
शायद ऐसा कोई गुरु नही सुलझा सके जो
मेरी ये समस्या विकट
सोचती हूँ कैसी ये अद्भुत प्रश्नावली है
ज़िंदगी के संदर्भ में मेरी
यूँ तो हूँ वाकिफ इस बात से कि ये एक
पहेली है ना सुलझने वाली
फिर भी हर क्षण पूछती हूँ उत्तर इसका
कभी खुद से, कभी औरों से
क्यों वर्णनातीत हैं इसके फलसफ़े, क्यों समझ में आती नही ये हमें
क्यों कभी खुशी, तो कभी गमों के भँवर में घुमाती रहती है ये हमें
अगर कभी आ भी जाये समझ तो तुरंत ही
क्यों रूप लेती है बदल
नतीजन ज़िंदगी को समझना मुश्किल ही नही
नामुमकिन है
ये कठपुतली का खेल दिखाने वाली है, और हम हैं इसकी कठपुतलियाँ
-दीपिका
जैन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें