Happy Valentine's Day 2022 / हैप्पी वेलेंटाइन डे 2022
आ गया वक़्त ज़ज़्बातों को अपने अल्फ़ाज़ों में तब्दील करने का
देख रहे हैं राह मुद्दतों से इस पल की, वक़्त हैं इज़हार-ए-इश्क़ का
तारीख़ ये बेहद हैं ख़ास, हैं मौका-ए-जश्न इश्क़ करने वालों का
करता हैं कोई गुफ़्तगू जुबां से, लेता हैं कोई एहसान निगाहों का
किसी की मुस्कान ही होती हैं काफी, कोई देता हैं फूल गुलाब का
मिलती हैं नाकामी किसी को प्यार में, होता हैं मुकम्मल इश्क़ किसी का
आती हैं किसी की ज़िन्दगी में ख़ुशियाँ, करता हैं कोई दीदार आँसुओं का
रहता हैं बेसब्री से इंतज़ार फिर भी मोहब्बत करने वालों को इस दिन का
Happy Valentine’s Day
-दीपिका जैन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें