Choti-Choti baatein / छोटी-छोटी बातें (Poetry On Life)
जीवन में छोटी-छोटी बातें हमें बहुत कुछ सीखा जाती हैं
ज़रुरत हैं तो बस संजीदगी से उन्हें समझकर सीखने की
कभी खुद के, तो कभी अपनों के, तो कभी
ग़ैरों के तज़ुर्बे
हमें कभी ऐसा पाठ पढ़ा जाते हैं होता हैं बेहद ही मुश्किल
ज़ेहन से निकालना उन्हें, लेकिन कभी जाते हैं हम भूल उन्हें
यही छोटी-छोटी बातें तो होती हैं हमारे जीवन की शिक्षक
दिखाती हैं जो दिशा हमें ज़िन्दगी में सही राह पर चलने की
कदम-कदम पर आने वाली विपदातों से हमें बचाने की
जीवन में छोटी-छोटी बातें हमें बहुत कुछ सीखा जाती हैं
ज़रुरत हैं तो बस संजीदगी से उन्हें समझकर सीखने की
-दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें