Umeed Ka Daman Kabhi Naa Chodna / उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना (Poetry On Hope)

Umeed Ka Daman Kabhi Naa Chodna / उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना (Poetry On Hope)    उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना, ग़र है वक़्त बुरा तो अच्छा भी आएगा   छट जायेंगे बादल निराशा के, जीवन में लौट आयेंगी खुशियाँ फिर से      अगर आज हैं अँधियारा जीवन में तो कल उजियारा प्रज़्वलित हो जाएगा   कर लो अपने अशांत मन को शांत, ये वक़्त हमेशा साथ नहीं निभाएगा   करोगे अगर तुम इसका होकर अडिग सामना, तो ज्यादा ना टिक पायेगा   बस एक उम्मीद ही तो हैं जो लाएगी लबों पे मुस्कान दुबारा तुम्हारे      उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना, ग़र है वक़्त बुरा तो अच्छा भी आएगा   छट जायेंगे बादल निराशा के, जीवन में लौट आयेंगी खुशियाँ फिर से      तो पोंछ लो तुम आँसुओं को अपने, देखना जल्द ही ये तूफ़ान थम जाएगा   होगा अहसास कुछ ऐसा जैसे की देखा हो तुमने कोई ख़्वाब बुरा   लेकिन बनने ना देना खुद को कमज़ोर, नहीं तो वक़्त बुरा हावी हो जाएगा   तुम चाहो या ना चाहो तुम्हारे मन के किसी कोने में वो आकर बस जाएगा      उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना, ग़र है वक़्त बुरा तो अच्छा भी आएगा   छट जायेंगे बादल निराशा के, जीवन में लौट आयेंगी खुशियाँ फिर से      -दीपिका जैन

Umeed Ka Daman Kabhi Naa Chodna / उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना (Poetry On Hope)

उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना, ग़र है वक़्त बुरा तो अच्छा भी आएगा 

छट जायेंगे बादल निराशा के, जीवन में लौट आयेंगी खुशियाँ फिर से 

अगर आज हैं अँधियारा जीवन में तो कल उजियारा प्रज़्वलित हो जाएगा 

कर लो अपने अशांत मन को शांत, ये वक़्त हमेशा साथ नहीं निभाएगा 

करोगे अगर तुम इसका होकर अडिग सामना, तो ज्यादा ना टिक पायेगा 

बस एक उम्मीद ही तो हैं जो लाएगी लबों पे मुस्कान दुबारा तुम्हारे 

उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना, ग़र है वक़्त बुरा तो अच्छा भी आएगा 

छट जायेंगे बादल निराशा के, जीवन में लौट आयेंगी खुशियाँ फिर से 

तो पोंछ लो तुम आँसुओं को अपने, देखना जल्द ही ये तूफ़ान थम जाएगा 

होगा अहसास कुछ ऐसा जैसे की देखा हो तुमने कोई ख़्वाब बुरा 

लेकिन बनने ना देना खुद को कमज़ोर, नहीं तो वक़्त बुरा हावी हो जाएगा 

तुम चाहो या ना चाहो तुम्हारे मन के किसी कोने में वो आकर बस जाएगा 

उम्मीद का दामन कभी ना छोड़ना, ग़र है वक़्त बुरा तो अच्छा भी आएगा 

छट जायेंगे बादल निराशा के, जीवन में लौट आयेंगी खुशियाँ फिर से 

-दीपिका जैन 

टिप्पणियाँ