Happy Friendship Day 2021/ हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2021 (Poetry On Friendship Day)
Happy
Friendship Day 2021/ हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2021 (Poetry
On Friendship Day)
कितना अजीब हैं रिश्ता ये दोस्ती का
बिन कहे ही समझ जाता हैं बातें मन की
यूँ तो बनते हैं रिश्ते बहुत ज़िन्दगी में हमारी
पर दोस्ती-सा रिश्ता दुनिया
में कोई होता नहीं
बाकी रिश्ते रखते हैं दिल में
कड़वाहट बेशुमार
लेकिन करते हैं ज़ुबां से बातें मीठी-मीठी सी
यक़ीनन दोस्त कभी ऐसा कर सकते नहीं
कितना अजीब हैं रिश्ता ये दोस्ती का
बिन कहे ही समझ जाता हैं बातें मन की
दिल तोड़ अपने दोस्त का वो जी नहीं सकते
इसलिए तो दोस्ती हैं रिश्ता एक खूबसूरत सा
तक़दीर वाले होते हैं वो बनते हैं जिनके दोस्त सच्चे
करते नहीं वो दिखावा कोई दोस्ती निभाने का
करते हैं सबकुछ वो दिल से और अहसान जताते नहीं
कितना अजीब हैं रिश्ता ये दोस्ती का
बिन कहे ही समझ जाता हैं बातें मन की
-दीपिका जैन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें