Shukriya-E-Khuda (Poetry On God)
करते हैं इबादत पर कभी तेरी सूरत देखी नहीं
हैं यकीं
तू खूबसूरत नज़र आता होगा ऐ खुदा
आरम्भ हो
या अन्त दिन का करते हैं तुझे याद
दी हैं
तूने हमें जो ये जिंदगी तेरा शुक्रिया ऐ खुदा
कहते हैं
सभी काबिल-ए-तारीफ रचनाकार हैं तू
की हैं
तूने रचना इस अद्भुत कायनात की ऐ खुदा
करते हैं
इबादत पर कभी तेरी सूरत देखी नहीं
हैं यकीं
तू खूबसूरत नज़र आता होगा ऐ खुदा
बच्चों
की हँसी में हैं तू तो कभी बुज़ुर्गों की दुआओं में
समझना
हैं मुश्किल तूझे और तेरे हर रूप को ऐ ख़ुदा
ख़ुशियों
में याद आता हैं तू और आता हैं याद ग़मो में
रहता तू
कण-कण में तुझसे ही हैं ये दुनिया ऐ खुदा
करते हैं
इबादत पर कभी तेरी सूरत देखी नहीं
हैं यकीं
तू खूबसूरत नज़र आता होगा ऐ खुदा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें