Har Rang Kuch Kahata Hain (Poetry On Rainbow)

सात रंगों से मिल बनता हैं, जब इंद्रधनुष आसमां में
निग़ाहें ठहर जाती हैं सबकी, देख द्रश्य ये अद्भुत
इंद्रधनुष का पहला चक्र लाल रंग को दर्शाता हैं
ये सफलता, शक्ति, उत्साह एवं सौभाग्य लाता हैं
इंद्रधनुष का दूजा चक्र नारंगी रंग को दर्शाता हैं
ये ख़ुशी और शालीनता के गुणों का संतुलन बनाता हैं

सात रंगों से मिल बनता हैं, जब इंद्रधनुष आसमां में
निग़ाहें ठहर जाती हैं सबकी, देख द्रश्य ये अद्भुत
इंद्रधनुष का तीजा चक्र पीले  रंग को दर्शाता हैं
जो इंसा के गुण व दोषों में संतुलन बिठाता हैं
इंद्रधनुष का चौथा चक्र हरे  रंग को दर्शाता हैं
ये स्फूर्ति और समृद्धि का प्रतिक कहलाता हैं

सात रंगों से मिल बनता हैं, जब इंद्रधनुष आसमां में
निग़ाहें ठहर जाती हैं सबकी, देख द्रश्य ये अद्भुत
इंद्रधनुष का पाँचवा चक्र नीले रंग को दर्शाता हैं
ये दृढ़ता व साहस के साथ गंभीरता भी लाता हैं
इंद्रधनुष का छठा चक्र जामुनी रंग को दर्शाता हैं
इसमें निडरता व वफ़ादारी का मेल नज़र आता हैं

सात रंगों से मिल बनता हैं, जब इंद्रधनुष आसमां में
निग़ाहें ठहर जाती हैं सबकी, देख द्रश्य ये अद्भुत
इंद्रधनुष का सातवां चक्र बैंगनी रंग को दर्शाता हैं
ये आत्मत्याग और मनुष्यता को गुण दिखाता हैं
सात रंगो की ये दुनिया, बनती नहीं ये बेवज़ह
हर रंग का मतलब कुछ अलग ही वजह बताता हैं
सात रंगों से मिल बनता हैं, जब इंद्रधनुष आसमां में
निग़ाहें ठहर जाती हैं सबकी, देख द्रश्य ये अद्भुत

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट